मप्र में अच्छी बारिश का दौर, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मप्र में अच्छी बारिश का दौर, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लम्बे इन्तजार के बाद कई हिस्सों में जोरदार बारिश (Rain) हो रही है| मौसम विभाग ने जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, नीमच समेत 18 जिलों में भारी बारिश (Heavy rain alert) की चेतावनी जारी की है| पिछले 24 घंटे के दौरान भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है|

बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर ओडिशा के उत्तरी इलाके में सक्रिय हो गया है। इसके अलावा अतिरिक्त मानसून द्रोणिका (ट्रफ) भी पूर्वी मध्य प्रदेश के नजदीक से होकर गुजर रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अनेकों हिस्सों में बारिश सिलसिला शुरू हो गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ, होशंगाबाद, आगर, अशोकनगर और टीकमगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में होशंगाबाद, इंदौर, रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा बाकी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। बालाघाट में 15, जबेरा में 14, पिछोर में 11, पाटन, जबलपुर, पनागर, कट्ठीवाडा में 10, वारासिवनी, मेहदवानी, शिवपुरी में 9, भिंड, खनियाधाना, भाभरा, तेंदूखेड़ा में 8, सेंधवा में 7, अलीराजपुर, कोलारस, कटंगी में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews