VIDEO: गोपाल बोले- सरकार आई तो अधिकारियो को नौकरी लायक नही छोडेंगे”

VIDEO: गोपाल बोले- सरकार आई तो अधिकारियो को नौकरी लायक नही छोडेंगे”

भोपाल/रतलाम।
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गल आज रतलाम में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और आरएसएस क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 22वें खेल चेतना मेले का शुभारम्भ करने पहुंचे । यहां उनसे मिलने वीर सावरकर मंच के लोग आए। उन्होंने बताया कि हमने सावरकर के फोटो लगाकर रजिस्टर स्कूलों में दिए तो प्राचार्य का निलंबन कर दिया।इस पर उन्होंने अधिकारियों पर जमकर हमला बोला। वही चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार आई तो अधिकारियो को नौकरी लायक नही छोङेगे।

भार्गव ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ भी कहा जाए तो अधिकारी दंडवत प्रणाम करने लग जाते है, बगैर पूछं और मूछं के होते है। अधिकारी चापलूसी करना छोड़ दे।पता नही कब निजाम बदला जाएगा, वक्त का कोई ठिकाना नही।बाद में जो उनकी दुर्गती होगी उसकी कोई कल्पना नही।वे नौकरी करने लायक नही रहेंगे।वे पहले ही अंजाम सोच कर चले।वही उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ भी विधानसभा ,आम सभा और उनके दफ्तर के बाहर भी ये मुद्दा उठाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews