जिला और जनपद पंचायत अध्यक्षों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है सरकार

जिला और जनपद पंचायत अध्यक्षों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है सरकार

भोपाल| जिला पंचायत और जनदपद पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति के फैसले को सरकार वापस ले सकती है| पंचायतों के कार्यकाल बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर महत्वपूर्ण बैठक चल रही है| पूर्व पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव भी शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे हैं| वहीं अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव भी इस बैठक में मौजूद हैं|

दरअसल, 13 अप्रैल को राज्य शासन ने जिला और जनपद पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने पर मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत प्रशासक नियुक्त किये हैं| कोरोना महामारी के बीच सरकार अपने आदेश को वापस ले सकती है|

जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है| प्रशासकों से अधिकार वापस लेकर सरकार द्वारा पुराने जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष को फिर से जिम्मेदारी दी जा सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews