सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल होने पर सरकार ने किया खंडन, BJP ने दे डाली थी धमकी

सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल होने पर सरकार ने किया खंडन, BJP ने दे डाली थी धमकी

भोपाल।
सोशल मीडिया कमलनाथ सरकार द्वारा मठ मंदिरों की जमीन बेचे जाने की खबर का कांग्रेस ने खंडन किया है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि कमलनाथ सरकार ने मंदिरो की ज़मीन को बेचने का ना कोई निर्णय लिया है और ना केबिनेट में इस तरह का कोई प्रस्ताव पास हुआ है। झूठ बोलने में माहिर भाजपा नेता चालू हो गये सरकार को कोसने व हिंदू विरोधी बताने में? उमा भारतीजी व नरोत्तम मिश्रा ने तो बयान तक दे डाले। कितनी जल्दी में है भाजपाई

दरअसल, मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया था कि कमलनाथ सरकार मठ मंदिरों की ऐसी जमीन जहां मंदिर नहीं है, उसे बेचेगी। इस फंड से मठ मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। खाली जमीन जो मंदिरों के नाम से है और जिसका उपयोग नहीं हो रहा है। उसका इस्तेमाल कर मंदिरों के लिए फंड जुटाया जाएगा।जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई बीजेपी ने सरकार को घेरना शुरु कर दिया।बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तो सरकार की ईंट से ईंट बजाने की धमकी दे डाली।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि मंदिर की एक इंच जमीन बेची तो कमलनाथ सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। मंदिर की जमीनों को बेचने का निर्णय कमलनाथ सरकार का हिन्दू विरोधी निर्णय है कमलनाथ सरकार लगातार हिन्दुओ का अपमान कर रही है । मंदिरों की घंटीयों और आरती पर प्रतिबंध लगाने वाली कमलनाथ सरकार एक के बाद एक हिन्दू विरोधी फैसले ले रही है पहले उसने मंदिरों में आने वाले दान को राजस्व से जोड़ा उस पैसे से मस्जिद बनाने का काम धर्मस्व विभाग कर रहा है । अब सरकार मंदिरों की जमीन की कालाबाज़ारी कराना चाहती है । शर्मा ने आगे सरकार को धमकी देते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार को हिन्दुओ से इतनी क्या आपत्ति है । मुस्लिम तुष्टिकरण वाली कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में यदि दम है तो मस्जिद की जमीन बेचकर दिखाए ।वही बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी सरकार की घेराबंदी शुरु कर दी। बढ़ते विवाद को देखते हुए कांग्रेस ने इसका खंडन किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews