MP में सरकारी डॉक्टरों को मिलेगा जनवरी 2016 से 7वां वेतनमान, सीएम ने की घोषणा

गोवा मेडिकल कालेज में CMO पर कार्रवाई से मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स नाराज, की मांग-स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक माफी मांगे

MP DOCTERS 7 th PAY SCALE : सोमवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सरकारी डॉक्टरों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी करने की घोषणा कर दी, सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में कहा- कि 1 जनवरी 2016 की तारीख से 7वें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। सीएम ने DACP (डायनामिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसन) स्कीम का लाभ दिलाने की मांग के जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया। इसी मांग को लेकर चार महीने पहले प्रदेश के मेडिकल टीचर्स हड़ताल पर गए थे। सीएम शिवराज ने कहा, ‘सभी विभागों के डॉक्टर्स के 7वें वेतनमान के मूल वेतन में त्रुटि की शिकायत मिली है, उसमें सुधार किया जाएगा। संविदा कर्मचारियों को भी सरकारी कर्मचारियों जैसे लाभ मिलेंगे।’

अचानक तय हुआ कार्यक्रम 

हालांकि सोमवार को सीएम शिवराज को हमीदिया अस्पताल  में इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट की नई बिल्डिंग का लोकार्पण करने जाना था लेकिन एक दिन पहले अचानक रणनीति बनाई गई कि इसी कार्यक्रम में डाक्टर्स की लंबित मांग को पूरा करने की घोषणा सीएम शिवराज कर सकते है जिसके बाद आनन फानन में प्रदेश भर के सरकारी डाक्टर्स के अलग अलग जिलों के प्रतिनिधिमंडल को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया। कार्यक्रम में सीएम ने बिल्डिंग का लोकार्पण किया, यह  बिल्डिंग 727 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है। इसमें दो हजार बिस्तरों समेत सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी ब्लॉक का भूमिपूजन भी किया। इसके साथ ही सीएम ने इमरजेंसी मेडिसिन विभाग का भी उद्घाटन किया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews