सरकार ने जिला कलेक्टरों को लिखा पत्र, धार्मिक स्थल खोलने को लेकर दिये ये निर्देश

सरकार ने जिला कलेक्टरों को लिखा पत्र, धार्मिक स्थल खोलने को लेकर दिये ये निर्देश

भोपाल

प्रदेश में 8 जून से मंदिर, मस्जिद,गुरूद्वारे, चर्च सहित सभी धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं। लेकिन कोरोना को देखते हुए सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिया हैै कि सभी धार्मिक प्रतिष्ठानों में कोविड-19 संक्रमण फैलने से रोकने के लिये सारी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।

सभी जिला कलेक्टर सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी तथा सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि धार्मिक स्थलों पर कोरोना संक्रमण रोकने संबंधी समस्य सावधानियां रखी जाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करना सुनिश्चित हो। यहां आने वाले लोगों को आपस में 6 फीट की दूरी रखने तथा मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसी के साथ धार्मिक स्थल पर दी जाने वाली भेंट आदि को लेकर भी सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं। धार्मिक स्थल सिर्फ सेफ जोन में ही खोले जाने की अनुमति है, किसी भी कन्टेंनमेंट जोन में धार्मिक स्थल नहीं खोले जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews