26 अक्टूबर को सरकारी अवकाश, बैंक भी रहेंगे बंद, आदेश जारी

26 अक्टूबर को सरकारी अवकाश, बैंक भी रहेंगे बंद, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में सरकार ने विजयादशमी पर्व (Vijaydashmi) के लिए 26 अक्टूबर को छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने शासकीय अवकाश की घोषणा की थी, जिसके बाद इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं| बैंक और वित्तीय संस्थानों में भी यह अवकाश रहेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री से अवकाश की मांग की थी

दरअसल, पिछले कुछ समय से दशहरे के अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनती आ रही थी| इसे लेकर प्रदेश सरकार भी गफलत में थी की दशहरा कब है| अब सरकार ने 26 अक्टूबर को दशहरे का सरकारी अवकाश घोषित किया है| वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बैंक और वित्तीय संस्थानों में भी छुट्टी को लेकर असमंसज की स्थिति थी| क्योंकि एक्ट के अनुसार बैंकों के लिए छुट्टी के आदेश निकालने होते हैं|

इसको लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश ने बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में भी विजयादशमी का अवकाश घोषित किया जाने की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने शनिवार शाम को 26 अक्टूबर को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अत: अब शासकीय कार्यालयों के साथ ही बैंक भी बंद रहेंगे।

कैलेंडर के अनुसार दशहरा 26 अक्टूबर 2020 सोमवार को है। अतः 25 अक्टूबर 2020 को घोषित अवकाश को परिवर्तित कर 26 अक्टूबर 2020 किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews