प्रमोशन देने के लिए सरकार लागू करने जा रही है यह फार्मूला

प्रमोशन देने के लिए सरकार लागू करने जा रही है यह फार्मूला

भोपाल।

मध्य प्रदेश में वर्ष 2014 से सरकारी (government) अधिकारी कर्मचारियों के प्रमोशन (pramotion) पर रोक लगी है। वजह है उच्चतम न्यायालय (supreme court) में इस मामले में चल रहा मामला। इसके चलते हजारों कर्मचारी बिना प्रमोशन पाऐ रिटायर हो गए हैं। कमलनाथ (kamalnath) सरकार ने यह वचन दिया था कि वह इस मामले का जल्द कोई न कोई समाधान निकालेगी और अब इसी दिशा में सरकार एक बड़ा काम करने जा रही है।

पहले चरण में राज्य की सरकार प्रदेश के उन 12 हजार सब इन्जीनियरो (sub engineer) को असिस्टेंट इंजीनियर यानी सहायक यंत्री का पदनाम देने जा रही है जिनकी सेवा 28 साल पूरी हो चुकी है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि इनका पदनाम ही सब इंजीनियर का हो लेकिन यह लोग सुपरिडेंट इंजीनियर के बराबर तनखा पा रहे हैं ।

इसका लाभ मध्य प्रदेश के ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण और जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा। इससे सरकार पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं आएगा और कर्मचारियों अधिकारियों की मांग भी पूरी हो जाएगी। यदि यह फार्मूला सफल रहा तो फिर दो हजार संवर्गों में कार्यरत एक लाख से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों के लिए भी यह फार्मूला लागू किया जाएगा और इस तरह उनकी मांगे पूरी हो जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews