मध्यप्रदेश सरकार ने इन पदों पर निकाली है भर्तियां

मध्यप्रदेश सरकार ने इन पदों पर निकाली है भर्तियां

भोपाल।
रोजगार को लेकर प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एक कदम बढ़ा दिया है। सरकार ने वन स्टॉप सेंटर्स को बेहतर बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य शासन ने महिला-बाल विकास विभाग के अन्तर्गत वन स्टॉप सेन्टर्स में भर्तियां निकाली है।दरअसल, राज्य शासन द्वारा महिला-बाल विकास विभाग के अन्तर्गत वन स्टॉप सेन्टर्स के लिए आउटसोर्स से 561 नये पद स्वीकृत किये गये हैं। इन पदों पर निर्धारित दर /कलेक्टर दर पर राज्य/ जिला स्तर पर निविदा द्वारा चयनित एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी।

वन स्टाप सेन्टर में केस वर्कर के कुल 153 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए महिला की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और मास्टर इन सोशल वर्क की उपाधि तथा महिलाओं से संबंधित कार्य में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। प्रति सेन्टर तीन केस वर्कर (महिला), एक परामर्शदाता (महिला), एक आई.टी. वर्कर (महिला/पुरुष), तीन बहुउद्देश्यीय सहायक (2 महिला-पुरूष) के मान से पद स्वीकृत किए गए हैं।

परामर्शदाता (महिला) के 51 पद के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। मनोविज्ञान, क्लीनिकल साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर डिग्री, परामर्शदाता/साइकोथेरेपिस्ट के रूप में मेन्टल हेल्थ इंस्टीट्यूट, राज्य एवं जिला स्तरीय क्लीनिक में कार्य करने का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य होगा। कम्प्यूटर/आईटी में डिप्लोमा प्राप्त 35 वर्ष आयु के महिला अथवा पुरूष स्नातक को वन स्टॉप सेन्टर में आईटी वर्कर के रूप में नियुक्त किया जायेगा। प्रदेश में आईटी वर्कर के पद स्वीकृत किए गए हैं।

प्रदेश के सभी जिलों के वन स्टॉप सेन्टर के लिए 35 वर्ष आयु सीमा के 2 महिला एवं 1 पुरूष प्रति सेन्टर के मान से 153 बहुउद्देश्यीय सहायक के पद स्वीकृत किए गए हैं। इस पद के लिए हेल्पर अथवा भृत्य के रूप में कार्य करने का एक वर्ष का अनुभव अनिवार्य होगा। इसी प्रकार, सुरक्षा कर्मी (पुरूष) के 153 पद के लिए सुरक्षा कर्मी के रूप में एक वर्ष कार्य का अनुभव तथा आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews