
भोपाल
सीएम शिवराज ने कहा है कि कोरोना महामारी के बीच किसानों को किसी तरह का नुकसान न हो इसके लिये सरकार ने पूरी तैयारी की है। उन्होने कहा कि हमने खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है और विकेंद्रित करने का प्रयास किया है। अमला विभाजित है कि कौन कोरोना से लड़ेगा और कौन खरीदी व्यवस्था देखेगा। लेकिन इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन होगा और एक साथ भीड़ ने उमड़े इसीलिये किसानों को SMS किया जाएगा। एक दिन में एक खरीदी केंंद्र पर एसएमएस के जरिये अधिकतम दस से बारह किसानों को बुलाया जाएगा, उन्हें भी सुबह और शाम अलग अलग समय पर बुलाएंगे। शिवराज ने कहा कि किसानों ने बंपर फसल उगाई है और सरकार उसकी खरीद की पूरी व्यवस्था करेगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

