आपदाग्रस्त परिवारों को रियायती दर पर गेहूँ देगी सरकार, इन जिलों को मिलेगा लाभ

आपदाग्रस्त परिवारों को रियायती दर पर गेहूँ देगी सरकार, इन जिलों को मिलेगा लाभ

भोपाल।

प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने आपदाग्रस्त परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फैसला किया है वह आपदाग्रस्त परिवारों को रियायती दर पर गेहूँ देगी।इसके लिए राज्य सरकार ने ढाई करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है, जो छह हजार परिवारों को रियायती दर पर गेहूं देने में मदद करेगी। इस बात की जानकारी खुद खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दी है।

तोमर ने कहा है कि प्राकृतिक आपदाग्रस्त मदंसौर, नीमच, आगर-मालवा और भिण्ड जिले के लगभग 6 हजार परिवारों को 6 माह तक रियायती दर पर गेहूँ मुहैया कराया जाएगा। इसके लिये राज्य सरकार ने ढाई करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है।मंत्री तोमर ने बताया कि प्राकृतिक आपदाग्रस्त परिवारों को एक रुपये प्रति किलो की दर पर 5 किलो प्रति सदस्य के मान से गेहूँ प्रदाय किया जायेगा। उन परिवारों को ही गेहूँ प्रदाय किया जायेगा, जो अभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सस्ता राशन प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आपदाग्रस्त परिवारों को केवल गेहूँ प्राप्त करने की पात्रता होगी। आपदाग्रस्त परिवारों की संख्या में वृद्धि होने पर संचालक, खाद्य-नागरिक आपूर्ति को अधिकतम 15 प्रतिशत परिवारों को लाभान्वित किये जाने के अधिकार होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews