सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त कर में वृद्धि

Petrol Price

भोपाल। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis ) के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लोगों को बड़ा झटका लगा है| राज्य सरकार (MP Government) ने पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के वर्तमान अतिरिक्त कर में 1-1 रुपए की वृद्धि की है। डीजल पर वैट के अलावा पहले से 2 रुपए और पेट्रोल पर 3.50 पैसे अतिरिक्त कर था। अब यह शनिवार से 3 रुपए और 4.50 रुपए हो जाएगा। कोरोना काल के दौरान राजस्व संग्रहण में आई कमी के कारण सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है|

दरअसल, आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकार को कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण राजस्व संग्रहण में आई कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल के वर्तमान अतिरिक्त कर में एक-एक रुपए की वृद्धि कर दी है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार यह वृद्धि 13 जून से प्रभाव में आ जाएगी।

इसके फलस्वरूप पेट्रोल एवं डीजल के दामों में 1-1 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो जाएगी। पहले डीजल पर वैट के अलावा 2 रुपए और पेट्रोल पर 3.50 पैसे अतिरिक्त कर था । वृद्धि के बाद अब डीजल पर अतिरिक्त कर 3 रुपये एवं पेट्रोल पर अतिरिक्त कर 4.5 रुपये हो जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews