राज्यपाल बन BJP विधायक से फोन पर मांगे 7 लाख, मचा हड़कंप

killer-threaten-wife-after-murder-of-father-in-law

भोपाल।
बीते दिनों एयरफोर्स में विंग कमांडर के पद पर पदस्थ कुलदीप वाघेला ने अपने एक दोस्त डॉक्टर चंद्रेश शुक्ला को एक विश्विद्यालय का कुलपति नियुक्त कराने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बनकर राज्यपाल लाल जी टंडन को फोन किया था।जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, अभी ये मामला खत्म भी नया हुआ था कि अब राज्यपाल लालजी टंडन बनकर बीजेपी विधायक से ठगी की कोशिश की गई है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, मामला सागर का है, जहां नरयावली बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया से ठगी करने की कोशिश की गई । आरोपी ने राज्यपाल बनकर विधायक से 7 लाख रूपए की मांग की है, और भाई के बेटे को रुपये देने को कहा। जिसके बाद विधायक ने सागर एसपी अमित सांघी और राज्यपाल के सचिव को इसकी सूचना दी। विधायक को जिस मोबाइल नम्बर 77888 09106 से फोन किया गया था, वो उड़ीसा का बताया जा रहा है।इस पूरे घटनाक्रम के बाद हड़कंप मच गया है। चुंकी ये ठगी का दूसरा मामला है , इससे पहले गृहमंत्री अमित के नाम पर राज्यपाल को फोन किया गया था। पुलिस ने फोन नंबर और कॉल रिकार्डिंग के आधार पर इस मामले की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews