राज्यपाल लालजी टण्डन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

राज्यपाल लालजी टण्डन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

भाेपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राज्यपाल लालजी टंडन (Governor Lalji Tandon) की हालत नाजुक बनी हुई है। वे लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती है| अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि उनकी हालत अभी भी नाजुक है, लेकिन नियंत्रण में है| वे अभी भी इलेक्टिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम निगरानी में लगी हुई है|

अस्पताल में भर्ती राज्यपाल लालजी टंडन को देखने के लिए उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान राज्यपाल ने डॉक्टरों से उनका हाल जाना। अभी वे वेंटीलेटर पर ही हैं।

लालजी टंडन को बुखार था और पेशाब संबंधी समस्या थी। 11 जून को उन्हेंं सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने शनिवार को पहले जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया। इसके बाद रात में ही लिवर जांच का फैसला लिया। राज्यपाल को फिलहाल इलेक्टिव वेंटिलेटर पर रखा गया है| ऑपरेशन के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews