राज्यपाल ने स्पीकर को लिखा पत्र- आपके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लंबित, वैधानिक नियमानुसार करें कार्य

राज्यपाल ने स्पीकर को लिखा पत्र- आपके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लंबित, वैधानिक नियमानुसार करें कार्य

भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के अल्पमत में आने के बाद सीएम द्वारा इस्तीफा दे दिया गया है और अब वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। राज्यपाल लालजी टंडन ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि जब तक उनके खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में फैसला नहीं लिया जाता, तब तक वे संविधान, विधानसभा नियमावली एवं नैतिकता के आधार पर प्रत्येक विषय की वैधानिक स्थिति का परीक्षण कर काम करें।

बता दें कि परंपरानुसार सत्ता से हट जाने के बाद उस पार्टी द्वारा चुने गए स्पीकर तथा उपाध्यक्ष को त्यागपत्र दे देना चाहिए। दरअसल बीजेपी विधायक शरद कोल के इस्तीफे को लेकर विवाद चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने बीस मार्च को बताया था कि उन्होने शरद कोल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है लेकिन बीजेपी ने उनपर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से इस मामले की शिकायत की थी। अब राज्यपाल ने उन्हें बीजेपी द्वारा प्राप्त पत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विधानसभा सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव लंबित है और प्रस्ताव पर कार्यवाही विधायिका का कार्य है, इसलिए सदन की बैठक आहूत होने पर इस प्रस्ताव पर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही होनी चाहिए। तब तक विधानसभा के प्रमुख सचिव, अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रतिदिन के सामान्य काम को पूर्वानुसार करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews