मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डॉ.गोविंद सिंह करेंगे ये मांग

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डॉ.गोविंद सिंह करेंगे ये मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश में गैर राज्य प्रशासनिक सेवा (non state administrative service) के अधिकारियों को आईएएस (IAS) बनने का मौका एक बार फिर नहीं मिलेगा। दरअसल वर्ष 2015 के बाद हर बार गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इससे वंचित रहे हैं । 2015 में गैर राजनैतिक सेवा के चार अधिकारी श्रीकान्त पान्डेय,मंजू शर्मा, शमीमउद्दीन, संजय गुप्ता आईएएस बने थे लेकिन उसके बाद लगातार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ही इन पदों पर प्रमोशन पाते रहे । इस बार गैर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उम्मीद थी कि उन्हें मौका मिलेगा लेकिन अभी 18 पद सिर्फ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ही दिए जा रहे हैं जबकि पीएससी (PSC) मे कई पद राज्य प्रशासनिक सेवा के पद के समकक्ष होते है और इसी आधार पर गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का दावा आईएएस के लिये बनता है।

इस मुद्दे पर पहले भी सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी को पत्र लिख चुके हैं। बावजूद सभी 18 पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस पद पर प्रमोशन करने का पत्र केंद्र सरकार (CENTRAL GOVERNMENT) को भेजा जा चुका है । इस मुद्दे पर अब तक गोविंद सिंह मुख्यमंत्री (Chief Minister) को पत्र लिखकर मांग करेंगे कि केंद्र से यह मांग दोबारा की जाए कि इन पदों में से कुछ पद गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी दिए जाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews