गोविंद सिंह राजपूत ने बिलहरा में किया 15 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

गोविंद सिंह राजपूत ने बिलहरा में किया 15 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। “सुख दुख से हमारा नाता है, रिश्ता निभाना आता है, यह सिर्फ हमारा चुनावी स्लोगन नहीं है बल्कि यह मेरे जीवन का संकल्प है। सुरखीवासियों की सेवा में मैं और मेरा परिवार पिछले 25 वर्षों से समर्पित है और आगे का शेष जीवन भी सुरखी की सेवा के लिए रहेगा” यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बेलहरा में आयोजित 15 करोड़ के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं।

BJP विधायक की आर पार, अलग राज्य के लिए ट्विटर पर वार

उन्होंने कहा कि शॉपिंग कांपलेक्स का नाम बिलहरा के राजा अमान सिंह जू के नाम से रखा जाएगा ताकि लोगों को बिलहरा के इतिहास की जानकारी रहे। बिलहरा में आयोजित शॉपिंग काम्प्लेक्स के भूमि पूजन के अवसर पर उन्होंने कहा कि बिलहरा की मुख्य समस्या पानी की थी जो कि अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। बिलहरा के घर-घर में पानी पहुंचेगा । मंत्री राजपूत ने कहा कि बिलहरा ही नहीं सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हर गांव के हर घर में पानी पहुंचेगा यह मेरा पहला संकल्प है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews