गोविंद सिंह बोले-बंदर की तरह इधर-उधर उछलता है ‘शेरा’

गोविंद सिंह बोले-बंदर की तरह इधर-उधर उछलता है ‘शेरा’

भोपाल।पांच दिन से लापता निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह ‘शेरा’ के सामने आते ही बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। अब कमलनाथ सरकार में सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का बयान सामने आया है। गोविंद सिंह का कहना है कि शेरा बंदर की तरह इधर उधर उछलता रहता है।सुरेंद्र सिंह शेरा के वीडियो पर मंत्री गोविन्द सिहं ने कहा कि वे बताए उन्हें किसने रोका था।किस दल के लोगो ने उन्हें रोका था।शेरा कमजोर गीदड़ है।शेर अगर गीदड़ बन गया तो यह हमारे लिए शर्म की बात है।

शेरा को महामहिम बताते हुए गोविन्द सिंह ने कहा कि शेरा तो महामहिम है उन्हें कौन रोक सकता है।मंत्रिमंडल के विस्तार पर सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि मंत्रीमंडल का विस्तार करना सीएम कमलनाथ का विशेषाधिकार है। इसके बारे मे न मैं बता सकता हूं औऱ न ही शेरा।

वही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार पहले भी बहुमत में थी और आज भी है और आगे भी रहेगी।फ्लोर टेस्ट को लेकर कहा कि हम पहले भी तैयार थे और आज भी। बजट सत्र में हंगामे के आसार को लेकर कहा कि बीजेपी का काम ही यही है। बीजेपी को हंगामे के सिवा आता क्या है।लेकिन लोगों को उनकी सच्चाई मालूम हो गई है, अब उन्ही को छुपाने का प्रयास कर रही है।नौटंकी करना बीजेपी की पुरानी आदत है।

बता दे कि शुक्रवार को शेरा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने मैं अपने परिवार के साथ बेंगलुरु गया था और अपने परिवार के साथ ही वापस आ रहा हूं।मैं अपनी बिटिया के पास परिवार के साथ बेंगलुरु आया था, अपनी मर्जी से आया था और अपनी मर्जी से वापस आ रहा हूं। वे शुरू से ही कांग्रेस के साथ हैं और इसमें कोई डाउट नहीं है। वे सीएम कमलनाथ के साथ है और उन्हें कोई खरीद नहीं सकता है। ये वीडियो देर रात बेंगलुरू एयरपोर्ट पर शूट किया गया था।जिसमें शेरा ने ये भी बताया कि जब वह एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो रहे थे तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने जो करीब 4 से 5 गाड़ियों में सवार थे उन्हें घेर लिया, हालांकि ज्यादा देर तक घेराव नहीं कर सके क्योंकि तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और वह वहां से बेंगलुरु एयरपोर्ट के लिए विधायक रवाना हो चुके हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट से शाम 7:00 बजे की फ्लाइट से इंदौर के लिए रवाना हो गए, इंदौर के बाद वह परिवार के साथ भोपाल पहुंचेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews