राज्यसभा चुनाव से पहले गोविंद सिंह का बड़ा दावा, BJP को चुनौती

राज्यसभा चुनाव से पहले गोविंद सिंह का बड़ा दावा, BJP को चुनौती

भोपाल।
17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया। 26 मार्च होने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों पर भी वोटिंग होगी। राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस में हलचल तेज हो चली है।एक तरफ जहां कांग्रेस मे घमासान मचा हुआ है और एक के बाद दावेदार ताल ठोक रहे है, वही दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार में सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने चुनाव से पहले राज्यसभा मे तीनों सीटे जीतने का दावा किया है। वही बीजेपी को चुनौती दे डाली है।इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज पर भी जमकर हमला बोला।

दरअसल, आज मीडिया से चर्चा करते हुए गोविंद सिंह ने राज्यसभा चुनाव जीतने का दावा किया है।साथ ही उन्होंने कहा कि मैं शिवराज सिंह की तरह लफ्फाजी नहीं करता। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस दो सीट और बीजेपी 1 सीट जीतेगी।बीजेपी को चुनौती देता हूं कि उसकी राज्यसभा चुनाव में बुरी हार होगी। मंत्री ने कमलनाथ सरकार के कामों को लेकर कहा कि शिवराज सिंह चौहान सिर्फ घोषणा करते थे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो आम काम किया है उसकी तारीफ हो रही है। लोग खुश है।

बता दे कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। संख्याबल के हिसाब से तीन में से एक-एक सीट बीजेपी और कांग्रेस को मिलनी तय है। जबकि तीसरी सीट पर निर्दलीयों की भूमिका अहम होगी। कांग्रेस से मौजूदा सांसद दिग्विजय सिंह का दोबारा राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। लेकिन एक खेमा ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने के पक्ष में है।इसी बीच प्रियंका गांधी के नाम की भी चर्चा है। अगर प्रियंका गांधी का नाम मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए फाइनल होता है, तो सिंधिया और दिग्विजय सिंह में से एक का पत्ता कटना तय है। चुनाव तारीख के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews