गोविंदपुरा में कभी भी लग सकता है कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने कही ये बड़ी बात

गोविंदपुरा में कभी भी लग सकता है कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कोलार के बाद गोविंदपुरा क्षेत्र में भी कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा है कि गोविंदपुरा में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अगर आवश्यकता पड़ी तो यहां भी कंटेनमेंट एरिया बनाकर कोरोना कर्फ्यू लगाया जा सकता है। कलेक्टर अवनीश लवानिया के साथ स्वास्थ्य आयुक्त संजय गोयल आज भोपाल कोरोना कमांड सेंटर का मुआयना करने पहुंचे थे।

ये भी देखिये – दमोह में लॉकडाउन न लगाने से नाराज व्यक्ति बोला- क्या यहां ब्रह्माजी का वरदान है

भोपाल में फिलहाल कोलार के बाद गोविंदपुरा सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो आंकड़ों को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में चर्चा कर वहां कंटेनमेंट जोन बनाने पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद माना जा रहा है कि गोविंदपुरा में अब कभी भी लॉकडाउन लग सकता है।आज कलेक्टर ने भोपाल कोरोना कमांड सेंटर का मुआयना किया। गोविंदपुरा स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्थित कोरोना कमांड सेंटर में कलेक्टर अवनीश लवानिया के साथ स्वास्थ्य आयुक्त संजय गोयल ने भी जायजा लिया। यहां पहुंचकर उन्होने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से वीडियो कॉलिंग के जरिये बात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। बता दें कि कोरोना कमांड सेंटर से स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा होम आइसोलेटेड मरीजों का वीडियो कॉल के जरिए स्वास्थ्य का हाल जाना जाता है तथा उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती है। यहां पर कलेक्टर अवनीश लवानिया ने गोविंदपुरा में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों पर कहा कि अगर इसी तरह मामले बढ़ते है तो यहां लॉकडाउन लगाने का फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews