बैरागढ़ में दो बर्तन की दुकानों पर जीएसटी ने मारा छापा, फिर मचा व्यापारियों में हडक़ंप

bhopal gst raid

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में एक बार फिर दो बर्तन की दुकानों पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने छापे मारी की और स्टॉक चैक किया। इस कार्रवाई के बाद बर्तन और कपड़ा मार्केट में हडक़ंप मचा हुआ है।

बता दें कि त्यौहारों की आते ही इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग के टीम सक्रिय हो जाती है और टैक्स चोरी रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई का अंजाम देती है। सोमवार को जीएसटी विभाग की टीम ने बैरागढ़ के वी.के टेडर्स और अग्रवाल बर्तन पर रेड की, इसमें बर्तन के स्टॉक को अधिकारियों ने एक-एक कर तुलाई की और बिल भी देखे। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों को इस बात का शक है कि दोनों व्यापारी टैक्स चोरी करते है। अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों गोदाम पर भी छानबीन की।

बाजार में मचा हडक़ंप

इधर टीम के आने की जानकारी लगते ही बैरागढ़ कपड़ा और बर्तन में एक बार फिर से हडक़ंप मच गया और व्यापारियों ने एक दूसरे को फोन लगाए। जानकारी के मुताबिक जीएसटी लागू होने के बाद इसकी चोरी भी व्यापारी वर्ग कर रहा है, इस लिहाज से विभाग की टीमें इतनी सख्ती रखे हुए है।

bhopal gst raid

फटका बाजार में भी मारा छापा

इधर कुछ दिन पहले ही फटका बाजार में भी सीजीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई कर यहां से टैक्स चोरी का खुलासा किया था। टीम के यहां पर भी आते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी। यहां पर पहुंची टीम ने मीडिया के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था,हालांकि समझाइश के बाद विवाद शांत हो गया था।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews