Bhopal News: बैरागढ़ में दो दुकानों पर जीएसटी का छापा, अधिकारी दस्तावेजों की कर रहे जांच, मचा हड़कंप

Bhopal News: बैरागढ़ में दो दुकानों पर जीएसटी का छापा, अधिकारी दस्तावेजों की कर रहे जांच, मचा हड़कंप

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की व्यापारिक नगरी बैरागढ़ में जीएसटी विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिससे पूरे कपड़ा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि टीम के अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से व्यापारियों द्वारा टैक्स चोरी की जानकारी विभाग को मिल रही थी। जिसपर एक्शन लेते हुए टीम ने मुख्य मार्ग स्थित दुर्गे साड़ी दुकान पर छापेमार कार्रवाई की, जहां टीम दस्तावेज खंगाल रही है। अन्य स्थानों में टीम छापामारी कर सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”863949099″]

दुकनों पर मचा हडक़ंप

दरअसल, राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में बुधवार दोपहर को जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने दो साड़ी की दुकानों पर सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके शुरू होते ही पूरे उपनगर में कपड़े और साड़ी की दुकनों पर हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से शुरू हुई्र जो कि देर रात तक चलेगी। विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई का नेतृत्व रक्षा दुबे के नेतृत्व में की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ के सुंदर साड़ी और लहंगा एवं दुर्गे साड़ी पर यह कार्रवाही की गई। इस दौरान विक्रय से अधिक स्टॉक और जीएसटी टैक्स चोरी होने की सूचना अधिकारियों को मिल रही थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

बाजार में मचा हडक़ंप

संत नगर के मुख्य मार्ग के नेहरू मार्केट और नवयुवक सभा स्कूल मार्ग के बी वार्ड क्षेत्र में यह दुकाने है। जैसे ही जीएसटी विभाग के अधिकारियों का काफिला इन दुकानों पर पहुंचा, वैसे ही यहां हडक़ंप की स्थिति पैदा हो गई और कई दुकानदारों तो एक दूसरे को फोन कर इसकि सूचना भी दी।

आधा दर्जन वाहनों में आए अधिकारी

जीएसटी विभाग के अधिकारी भोपाल के नहीं बल्कि कहीं दूसरे शहर के बताए जा रहे है। विभाग के अधिकारी आधा दर्जन इनओवा वाहनों में आए और नेहरू मार्केट एवं बी वार्ड में आकर खड़े हो गए। विभाग के लोगों ने व्यापारियों को अपना परिचय देने के बाद इसको अंजाम दिया, पूरे कागज लिए और इनकी एक-एक कर जांच शुरू कर दी गई।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews