गुजरात फॉर्मूले की MP में चर्चा तेज, BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, दी ये सलाह

bjp mla

BJP MLA Letter : विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद एक बार फिर गुजरात फॉर्मूले की चर्चा जोरों पर है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में  बीजेपी इसे मध्य प्रदेश में भी लागू कर सकती है।  इसी बीच अपने बयानों से हमेशा मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) की मुश्किलें बढ़ाने वाले सतना जिले की मैहर विधानसभा (Maihar Assembly seat) से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का एक लेटर सामने आया है, जिसमें इस फॉर्मूले को एमपी में भी लागू करने की बात कहीं गई है।

दरअसल, बीजेपी विधायक ने गुजरात राज्य की तर्ज पर MP के कार्यकर्ताओं की मंशानुरूप सत्ता एवं संगठन में आमूलचूल परिवर्तन किये जाने के संबंध में पत्र लिखा है।  नारायण त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है और गुजरात की तर्ज पर एंटी इनकम्बेंसी खत्म करने सत्ता संगठन में बदलाव की सलाह दी है।चुंकी वर्ष 2018 में भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले मिली कम सीटों की वजह एंटी इनकंबैंसी ही मानी गई थी।

उनका कहना है कि गुजरात में पार्टी की शानदार व ऐतिहासिक विजय के लिये आप को हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करते हुए विनम्र निवेदन है कि मध्यप्रदेश में हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता, जो कि पार्टी के हमेशा से शुभचिंतक हैं और चाहते हैं कि प्रदेश में फिर से गुजरात की तर्ज पर सरकार बने। इसके लिए कार्यकर्ताओं की मंशानुरूप यहां भी सत्ता एवं संगठन में पूरी तरह बदलाव किया जाकर नये युग की शुरूआत हो ताकि जनता के बीच एन्टी इन्कबेंसी समाप्त हो व नये लोगों को अवसर दिया जाकर नई कार्यप्रणाली से सत्ता व संगठन का संचालन हो सके जिसके परिणामस्वरूप प्रदेष में प्रचंड बहुमत से पार्टी की सरकार बने।

पत्र के अंत में नारायण त्रिपाठी ने लिखा है कि मध्यप्रदेश में सत्ता एवं संगठन में पूरी तरह बदलाव के मेरे जैसे तमाम कार्यकर्ताओं के आंकलन एवं मंशा पर विचार करने की कृपा करेंगे ताकि यहां फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके व विकास एवं जनकल्याण की गति निर्बाध रूप से जारी रह सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews