प्रियंका पेंची और गुना एसपी विवाद: सीएम को पत्र लिखने के बाद चाचौड़ा बीजेपी विधायक ने किया आपसी मतभेद से इनकार, वीडी शर्मा का कांग्रेस पर पलटवार

बीजेपी विधायक ने गुना एसपी अंकित सोनी को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले ने एक बार फिर बीजेपी का अंदरूनी विवाद उजागर कर दिया है। इसपर बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि वो अपना घर संभाले। उन्होंने कहा कि हमारे यहां सब एकजुट होकर काम करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
Priyanka Penchi BJP MLA

चाचौड़ा से बीजेपी विधायक प्रियंका पेंची और गुना एसपी अंकित सोनी के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। विधायक ने पिछले दिनों इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कार्रवाई की माँग की है। इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधायक का समर्थन करते हुए बीजेपी पर अंदरूनी विवाद का आरोप लगाया। हालांकि, प्रियंका पेंची ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ खड़े होकर किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है।

बीजेपी विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को 29 मई को पत्र लिखा गया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एसपी अंकित सोनी उनके विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा में थाना प्रभारी के मंत्री या विधायक की सलाह के बिना तबादले किए जा रहे हैं।

बीजेपी विधायक के समर्थन में आई कांग्रेस

चाचौड़ा बीजेपी विधायक प्रियंका पेंची द्वारा सीएम को पत्र लिखने के बाद कांग्रेस उनके समर्थन में सामने आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अच्छा हुआ बीजेपी की किसी महिला नेता ने सवाल उठाया है। बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों के बीच विवाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि बहन प्रियंका के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही है।

प्रियंका पेंची ने किसी भी तरह के विवाद से किया इनकार

विवाद बढ़ने के बाद प्रियंका पेंची ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि न तो उन पर कोई दबाव है और न ही सरकार या पार्टी में किसी के साथ उनका कोई मतभेद है। उन्होंने कहा “किसी से कोई नाराजगी नहीं है। बीजेपी में सभी मिलकर काम करते हैं और हम एक परिवार है। मैंने जनप्रतिनिधि होने के नाते सिर्फ मुख्यमंत्री के संज्ञान में समस्या लाई है। विपक्ष का काम है कि ऐसी बातों को वो बढ़ा चढ़ाकर दिखाते हैं। वो अपने गिरेबान में झांकते नहीं हैं और हमें घेरने की कोशिश करते हैं। हम सिर्फ लोगों के हित के लिए काम कर रहे हैं और बीजेपी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ प्रदेश के सभी लोगों का भी पूरा खयाल रखती है।”

वीडी शर्मा ने किया कांग्रेस पर पलटवार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। प्रियंका पेंची के साथ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो पत्र उन्होंने सामान्य तौर पर लिखा था और मुख्यमंत्री ऐसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करते हैं। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि वो अपना घर संभाले। हमारा घर टीम स्पिरिट के साथ काम कर रहा है। हमारी सरकार संगठन में पूरा समन्वय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी झूठ की राजनीति से वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। बीजेपी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और कांग्रेस नेताओं के झूठ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”1095536529″]

[dgv_vimeo_video id=”1095536940″]

Priyanka Penchi BJP

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews