हज के लिए आवेदन की तिथि बढक़र 12 दिसंबर हुई

haj-form-submission-date-extended-

भोपाल। वर्ष 2019 में सरकारी कोटे से हज पर जाने वाले लोगों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 दिसंबर 18 कर दी गई है।

हज कमेटी ऑफ इण्डिया में शनिवार को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयानुसार हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा हज आवेदन जमा करने की अंतिम 17 नवम्बर से बढ़ाकर दिनांक 12 दिसम्बर 2018 कर दी गई है। उल्लेखित है कि 12 दिसम्बर तक जारी किये गये पासपोर्ट से हज-2019 के आवेदन किये जा सकेंगे। समस्त ऐसे इच्छुक हज आवेदक जिन्होंने अभी तक हज आवेदन फॉर्म जमा नहीं किये हो वह 12 दिसम्बर 2018 तक ऑनलाईन या ऑफलाईन अपने हज आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी से संपर्क किया जा सकता है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews