हरदा जिला फिर रचने जा रहा है विश्व कीर्तिमान, जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कृषि मंत्री कमल पटेल का “नमो बम”

हरदा जिला फिर रचने जा रहा है विश्व कीर्तिमान, जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कृषि मंत्री कमल पटेल का “नमो बम”

BHOPAL NEWS : विकास का हरदा एक बार फिर विश्व कीर्तिमान गढ़ रहा है। विकास की ललक लिए क्षेत्रीय विधायक मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री और किसान नेता कमल पटेल के प्रयासों से हरदा फिर नंबर वन बनने जा रहा है। इसके पहले मंत्री कमल पटेल ने खेलों के क्षेत्र में हरदा में कमल युवा खेल महोत्सव के माध्यम से खेलों में अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर पर हरदा के बच्चों को प्रशिक्षित करवा कर हरदा का नाम रोशन करें के साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम शुरू कर रखा है। वहीं गेहूं, सोयाबीन के साथ मूंग फसल के उत्पादन में देश में हरदा नंबर वन पर है। हरदा जिला एकमात्र मध्यप्रदेश का जिला है। जो शत प्रतिशत सिंचित जिला बना है लेकिन चुनाव के पूर्व मंत्री कमल पटेल ने रविवार को चौंकाने वाला काम किया है।

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित
कृषि मंत्री कमल पटेल ने रविवार को हरदा कृषि उपज मंडी के प्रांगण में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का एक सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें जिले भर के पंचायत प्रतिनिधि चाहे हुए किसी भी राजनीतिक दल के हो, वे सभी उपस्थित थे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपना भाषण शुरू करने के बाद मंच से नमो के नाम का एक बम फोड़ दिया। जिसको सुनकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दांतों तले उंगली दवा ली।

हरदा जिला का विश्व रिकार्ड
मंत्री कमल पटेल ने बताया कि हरदा जिला विश्व रिकार्ड बनाने जा रहा है। मंडी बोर्ड से मैंने प्रशासकीय स्वीकृति कराकर जिले की सभी 233 ग्राम पंचायत में नमो बहुउद्देशीय केंद्रों की स्थापना के लिए प्रति ग्राम पंचायत को 11 लख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से नमो केंद्र बनेंगे। जिस का आज में भूमि पूजन कर रहा हूं। इन नमो केंदो में शादीविवाह,जन्मोत्सव धार्मिक सत्संग आदि अनेको कार्यक्रम एक ही छत के नीचे होंगे। प्रदेश क्या, देश क्या, विदेश में भी ऐसी छत नहीं है जो गरीबों और सामान्य वर्ग के साथ अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को निशुल्क में मिले और वह अपना कार्यक्रम कर सके। इसके बाद मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मेरा गांव मेरा तीर्थ बनाने का जो संकल्प है। उस की दिशा में मेरा यह प्रयास है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews