Hathras : भाजपा विधायक का विवादित बयान, कुणाल चौधरी बोले- ये है BJP का चाल-चरित्र

kalapipal-congress-candidate-kunal-choudhari--Disputed-statement-on-sangh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाथरस (Hathras) की घटना को लेकर देशभर में उबाल है, इसी बीच भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) के बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बवाल मच गया है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया (social media) और दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश (MP) तक बयान की निंदा की जा रही है। जहां कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और बहिष्कार की अपील की है।वही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) ने भी इस पर विरोध जताया है और इसे बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा बताया है।

दरअसल, सीएम योगी के करीबी माने जाने वाले बलिया के बीजेपी विधायक ने ऐसी घटनाओं के पीछे लड़कियों का संस्कारित नहीं होना बताया है। विधायक का कहना है कि ‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं।’ सिंह के इस बयान की देशभर में निंदा हो रही है।  शनिवार को चांदपुर में हाथरस की घटना को लेकर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं। माता-पिता अपनी जवान बेटी को सांस्कारिक वातावरण में रहने का तरीका सिखायें।यह सबका धर्मा है, मेरा भी धर्म है सरकार का भी धर्म है और परिवार का भी धर्म है। जहां सरकार का धर्म रक्षा करने का है वहीं परिवार का भी धर्म है कि बच्चों में संस्कार डाले। सरकार और संस्कार मिलकर देश को सुंदर रूप दे सकते हैं, दूसरा कोई सामने आने वाला नहीं है। हाथरस में दुष्कर्म नही हुआ था, इसकी पुष्टि लैब व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गई है।

बीजेपी का चाल चरित्र और चिंतन-कुणाल चौधरी

इस पर मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी (Congress MLA Kunal Chaudhary) ने ट्वीट कर बयान की निंदा की है। चौधरी ने लिखा है  कि महिलाओं और वंचितों का दमन यही है बीजेपी का चाल चरित्र और चिंतन। शर्मनाक..।भाजपा विधायक की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी और घृणित सोच की मैं कड़ी निंदा करता हूँ।वही मध्यप्रदेश में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कुणाल ने लिखा है कि भाजपा राज आते ही अपराधियों का मनोबल क्यों बढ़ जाता है?रेप भी करते हैं, वीडियो भी बनाते है और ऑनलाइन शेयर भी करते हैं। भाजपा है या मुर्गी…कोई डरता ही नही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews