टला बड़ा हादसा, हेड कांस्टेबल अरविंद रघुवंशी क्लीनर छोटा केवट ने बचाई 45 यात्रियों की जान, होंगे सम्मानित

मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी और क्लीनर छोटा केवट के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए पुलिस महानिदेशक स्तर से दोनों को सम्मानित करने का फैसला लिया है।
DGP Kailash Makwana

Madhya Pradesh drug-free abhiyan

मध्यप्रदेश पुलिस के प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने अदम्य साहस और कर्त्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक बड़ा हादसा टाल दिया। शनिवार सायंकाल ईसागढ़ होते हुए इंदौर जा रही एक बस में अशोकनगर जिले के बामनवर के पास अचानक आग लग गई। बस में लगभग 40 से 45 यात्री सवार थे। इस हादसे से पुर प्रदेश में सनसनी फैल गई थी।

प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने दिखाया साहस 

बस में आगे की पंक्ति में बैठे कदवाया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने सबसे पहले बस के बोनट से धुआं उठते देखा और तुरंत ड्राइवर को इसकी सूचना दी। ड्राइवर ने बस को साइड में रोका, तभी आग फैलने लगी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रधान आरक्षक रघुवंशी और क्लीनर छोटा केवट बस के गेट से बाहर निकले, परंतु उसी दौरान गेट के आसपास आग फैल गई जिससे यात्रियों के लिए बाहर निकलना कठिन हो गया।

प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी

दिखाया असाधारण साहस 

बिना देर किए दोनों ने असाधारण साहस दिखाते हुए बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। धुएं और लपटों के बीच उन्होंने अंतिम यात्री के सुरक्षित बाहर आने तक राहत कार्य जारी रखा। उसी समय पूरी बस आग की चपेट में आ चुकी थी, परंतु दोनों के सूझबूझ भरे निर्णय और वीरता से सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

छोटा केवट 

होंगे सम्मानित 

मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी और क्लीनर छोटा केवट के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कर्त्तव्यपरायणता, मानवता और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण है। पुलिस महानिदेशक स्तर से दोनों को सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा 

प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी की यह कार्यवाही न केवल उनकी बहादुरी को दर्शाती है बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews