स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- किसी भी डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा कैंसिल

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- किसी भी डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा कैंसिल

भोपाल।

कोरोना संकटकाल (Corona crisis) के बीच प्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Minister of Home, Public Health and Family Welfare, Dr. Narottam Mishra) ने डॉक्टरों (doctors) के हित में बडा बयान दिया है। मिश्रा ने कहा है कि किसी भी डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन कैंसिल (Registration cancell) नहीं होगा ।

दरअसल, आज आयुष विभाग के डॉक्टरों(Doctors of AYUSH Department) के प्रतिनिधि मंडल ने डॉ मिश्रा से निवास पर जाकर मुलाकात की और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरना डॉ मनोज सोलंकी ने बताया कि उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही पीपीई किट (ppe kit) पहनकर गर्मी में काम करने के बावजूद उनके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है । इस पर मंत्री डॉ मिश्रा ने आश्वस्त किया कि उनके साथ न्याय किया जाएगा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (cm shivraj singh chouhaan) के संज्ञान में लाते हुए संपूर्ण न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।वही उन्होंने किसी भी डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन ना कैंसिल होने की बात कही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews