बुधवार को SC में शिवराज और 16 विधायकों की याचिका पर सुनवाई

चुनाव आयोग

भोपाल/दिल्ली। सिंधिया समर्थक 16 कांग्रेस विधायकों की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपने इस्तीफे स्वीकार करने की मांग को लेकर ये याचिका लगाई है। उन्होने अपने इस्तीफे मंजूर करने के आदेश जारी करने को लेकर एप्लिकेशन ऑफ इम्प्लीडमेन्ट किया है। इस याचिका की सुनवाई भी बुधवार को होगी। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा दायर याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट बुधवार सुबह करीब साढ़े दस सुनवाई करेगा और उसी के साथ विधायकों की याचिका पर भी सुनवाई होगी।

इधर मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से भी उनके 16 लापता विधायकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें उनके 16 लापता विधायकों को वापस लाने की मांग की गई है। ये याचिका संसदीय कार्यमंत्री गोविंद सिंह द्वारा लगाई गई है। बता दें कि इन 16 विधायकों का इस्तीफा उनके द्वारा न लाया जाकर बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह द्वारा पहुंचाया गया है। कांग्रेस ने बीजेपी नेता द्वारा कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को देने को याचिका का आधार बनाया है, साथ ही इसमें हॉर्स ट्रेडिंग का हवाला भी दिया गया है।

वहीं सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई भी अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होने बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दाखिल की है। मनोज चौधरी के भाई बलराम चौधरी अपनी याचिका में अपने भाई को अवैध तरीके से बेंगलुरु में रखने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले में दखल देने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews