MP में भारी बारिश: एक्शन में सीएम मोहन यादव, कलेक्टर्स से की बात, रेस्क्यू का अपडेट लिया, लोगों से की अपील- घबराएँ नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा मैंने कलेक्टर्स को भी निर्देश दिए हैं ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में जिन सामान्य लोगों ने बहादुरी का काम किया है उनके नाम बताएं हम उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे, जिससे दूसरों को भी मदद करने की प्रेरणा मिलेगी।       
State Disaster Management CM Dr. Mohan Yadav

मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटों से अधिक समय से लगातार हो रही मानसूनी बारिश (MP heavy rain)  ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, स्थिति को देखते हुए होमगार्ड के जवान, SDRF, NDRF और पुलिस के गोताखोर तैनात हैं सरकार के निर्देश पर सभी हाई अलर्ट मोड पर हैं उधर सरकार के अनुरोध पर सेना के हेलीकॉप्टर भी मदद के लिए पहुंचे हैं वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में होमगार्ड के बाढ़ आपदा केंद्र में प्रदेशभर में जवानों द्वारा किए जा रहे बचाव व राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में होमगार्ड के बाढ़ आपदा केंद्र में पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की और बचाव के लिए मौजूद संसाधनों का अपडेट लिया, मुख्यमंत्री ने उन जिलों के कलेक्टर्स से बात की जहाँ बाढ़ जैसे हालात हैं और  प्रदेशभर में जवानों द्वारा किए जा रहे बचाव व राहत कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं से भी कोई भी अप्रिय स्थिति की सूचना आये तत्काल मदद पहुंचाई जाये।

मुख्यमंत्री ने बचाव दल और सुरक्षित निकले लोगों की बात 

मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा अति वर्षा के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं गुना में 27 घंटे में 12 इंच भोपाल में 7 इंच बारिश हुई है कई और जिलों से भी भारी और असामान्य बारिश की सूचना है इसलिए मैंने राज्य आपदा प्रबंध केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है रेस्क्यू दल से बात की, जिन लोगों को बचाया गया उनसे बात की है जब हालात ऐसे होते हैं तो तनाव होना स्वभाविक है लेकिन चिंता की बात नहीं है हमारे जवान अपनी जान पर खेलकर पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 2900 बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया 

मुख्यमंत्री ने बताया पिछले 24 घंटों में ही हमने  रीवा, गुना, दमोह, अशोकनगर, शिवपुरी आदि जिलों में करीब 2,900 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से निवेदन किया है कि सतर्क रहें, अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। बचाव एवं राहत कार्य जारी है बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रक्षा मंत्रालय से हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। प्रदेश सरकार हर आपदा पीड़ित के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से

की ये अपील 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपील करते हुए कहा , जहाँ भारी बारिश हो रही है वहां के लोग बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने, जहाँ कोई गिराऊ मकान हो उसकी सूचना प्रशासन को दें, कहीं कोई घटना हुई है तो उसे भी बताएं, जहाँ हालात ज्यादा गंभीर हैं वहां सेना के हेलीकॉप्टर मिले हैं हम गुना और शिवपुरी में इसका उपयोग किया है, मैं महाकाल से प्राथना करता हूँ कि मौसम को सामान्य करें।

नुकसान की भरपाई सरकार करेगी, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं   

उन्होंने कहा अतिवर्षा से किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है उनको मुआवजा मिलेगा इसके अलावा किसी के परिजन की मृत्यु हुई है या अन्य कोई नुकसान हुआ है उसको मदद की जाएगी, सरकार आपके साथ है किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1105703663″]

[dgv_vimeo_video id=”1105703821″]

[dgv_vimeo_video id=”1105703910″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews