प्रदेश के इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

प्रदेश के इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

भोपाल। मप्र में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शहडोल, रीवा संभागों के जिलों में एवं मंडला, बालाघाट जिलों में कही कही भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा शहडोल, रीवा, होशंगाबाद, उज्जैन और भोपाल संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर गरज- चमक के साथ बिजली चमकने/ गिरने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। विभाग ने 25 जून तक मानसून के पूरे मप्र में छाने की भी संभावना जताई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ीसा और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से मानसून को ऊर्जा मिल रही है। इसके साथ ही मप्र में भी बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है। सिस्टम के आगे बढऩे से सोमवार-मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बरसात होने के आसार हैं। इसके साथ ही गर्मी से तप रहे ग्वालियर चंबल संभाग में भी मानसून दस्तक दे सकता है। प्रदेश के शहडोल एवं रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना है। वहीं जबलपुर, होशंगाबाद, सागर, उज्जैन, एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कही कही वर्षा हो सकती है।

वहीं मप्र में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबकि भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कही कही वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सोहागपुर में 6 सेमी, नरसिंहपुर में 5 सेमी, गौहरगंज, पंचमड़ी, भोपाल शहर में 4 सेमी और करंजिया, सिरमौर, बरेली, बुधनी, होशंगाबाद में 3 सेमी बारिश दर्ज हुई। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews