मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर अच्छी बारिश (Rain) के संकेत हैं| दिन की भर की उमस और गर्मी के बाद गुरुवार शाम को भोपाल (Bhopal) समेत कई इलाकों में बारिश हुई| वहीं शुक्रवार को भी दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया है| मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग (Weather Department) ने आने वाले चौबीस घंटे में प्रदेश भर में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश और कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटो के अंदर प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, सागर, जबलपुर, इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बाकी संभागों में कहीं-कहीं वर्षा हुई।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, आगर, शाजापुर, खंडवा, विदिशा, अशोकनगर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, दमोह, सागर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है| वहीं भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, देवास, शाजापुर, खंडवा और अशोकनगर जिले में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews