MP College : छात्रों के लिए खुशखबरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने की बड़ी घोषणा

विश्वास सारंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नई शिक्षा नीति (New Education Policy) के तहत मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (MP Higher Education Department)  के कॉलेज (MP College) में रामचरित मानस और वेद-पुराणों की शिक्षा के फैसले के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ी घोषणा की है।आज हिन्दी दिवस के मौके पर सारंग ने ऐलान किया है कि मप्र में अब चिकित्‍सा की पढ़ाई हिंदी में होगी, पूरा कोर्स हिन्दी में ही पढ़ाया जाएगा। जल्द ही इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।यह एक मॉड्यूल को तैयार करेंगे। कमेटी के सुझाव के आधार पर ही पूरा पाठ्यक्रम हिन्दी में तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

आज मीडिया से चर्चा करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang) ने कहा कि हिंदी दिवस की सभी को बधाई। हम जल्द से जल्द एक कमेटी का निर्माण कर रहे हैं जो यह सुनिश्चित करेगी कि मैडिकल शिक्षा (Medical Education) का पाठ्यक्रम हिंदी में भी हो। आगे आने वाले समय में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में शुरू करेंगे।मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हिन्दी (Hindi Diwas 2021) में भी हो इसके लिए एक कमेटी गठित की जा रही है, जो चिकित्सा शिक्षा का हिन्दी में पाठ्यक्रम तैयार करेगी।

यह भी पढ़े.. MP College : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने की बड़ी घोषणा, छात्रों को मिलेगा लाभ

बता दे कि सोमवार को ही मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी कॉलेजों में रामचरितमानस नाम से नया कोर्स शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह कोर्स बीए फर्स्ट ईयर में इसे शामिल किया गया है, हालांकि यह वैकल्पिक विषय है। इसके तहत भगवान राम, हनुमान और तुलसीदास की जीवनी छात्र पढ़ेंगे और वेद उपनिषद और पुराणों की भी शिक्षा (Education) दी जाएगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की उर्दू गजल विषय को भी इस साल से आर्ट्स के कोर्स में शामिल किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews