
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार कांग्रेस व एनसीपी की गलत संगति के कारण गिरी है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कांग्रेस जिससे जुड़ी वह बर्बाद ही हुआ। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि गलत संगति से क्या हश्र होता है यह महारष्ट्र की घटना बताती है। इस संगति के चलते उद्धव ठाकरे ने सत्ता और शिवसेना दोनों गवा दी। उन्होंने संगति को लेकर एक दोहा भी पड़ा। उन्होंने कहा- कदली, सीप, भुजंग-मुख, स्वाति एक गुन तीन, जैसी संगति बैठिए, तैसोई फल दीन।
यह भी पढ़ें…. Mandi Bhav: 30 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की संगति जिस-जिस ने की उसकी दुर्गति ही हुई । अखिलेश यादव संपर्क में आये साफ, तेजस्वी संपर्क में आये बर्बाद औऱ अब उद्धव संपर्क में आये उनकी तो पार्टी ही साफ हो गयी। यह सब संगत का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज कोयले की तरह काम कर रही है जिसकी संगति से कालिख लगना तय है।
हिंदुत्व के नाम पर पहली बात गिरी सरकार
ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि इतिहास में पहली बात हिंदुत्व के नाम पर कोई सरकार गिरी है। महाराष्ट्र की घटना बताती है कि मेरा देश बदल रहा है।यही उद्धव ठाकरे थे जिन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ने नही दी थी । यह हनुमान चालीसा का ही प्रभाव है कि चालीस दिन में उनके 40 विधायक उन्हें छोड़कर चले गए। वही शिवसेना के संजय राउत जी कह रहे थे कि हमारे विधायक अगवा हो गए है। राउत जी को पता नही चला कि विधायक अगवा नही भगवा हो गए थे।गलत संगति का ही असर था कि उद्धव ठाकरे ओर उनके साथी समझ ही नही पाए कि कब उनके हिंदुत्व विरोधी आचरण ने उन्हें अकेला कर दिया है। आज न उनके पास सत्ता है और न ही शिवसेना।
[dgv_vimeo_video id=”725539129″]
