Bhopal News : भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, कलेक्टर के निर्देश जारी, भदभदा-कोलार डैम के गेट खोले

school holiday 2026

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कई वेदर सिस्टम के साथ मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है, नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे है और बांधों के भी गेट खोल दिए गए है।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक प्रदेशभर के कई जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है,इसी बीच भोपाल कलेक्टर ने भारी बारिश के चलते आज 16 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 39 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 4 संभागों में बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अत्यधिक बारिश को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज मंगलवार 16 अगस्त का अवकाश घोषित किया है।कलेक्टर ने ट्वीट कर लिखा है कि भोपाल जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय, नवोदय सीबीएसई से संबंधित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालय में दिनांक 16 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: कई सिस्टम एक्टिव, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 7 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें अपडेट्स

वही नर्मदापुरम कलेक्टर ने भी आज जिलेभर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। इधर, तेज बारिश के कारण भदभदा के 11, कलियासोत के सभी 13 गेट खोल दिए गए। कोलार से भी पानी छोड़ा जा रहा है।लगातार बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया है और सड़कों पर भी जल भराव की स्थिति बन गई है।बता दे कि राजधानी में 1 जून से अब तक सामान्य से 75% ज्यादा पानी गिर चुका है। सामान्य तौर पर अब तक 24 इंच बरसात होना चाहिए थी, लेकिन पानी 20 इंच ज्यादा गिर चुका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews