
Bhopal News : फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना के एक अधिकारी पर टिप्पणी की थी, देश में उनके खिलाफ तमाम प्रकार की बातें होने लगी और अब यह मुद्दा राजनीतिक रुप ले चुका है। जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है क्योंकि अब मध्य प्रदेश में इसके खिलाफ शिकायत हुई है। दरअसल, प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर फटकार लगाई है।
‘ये सेना है सिनेमा नहीं’
नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि, ये सेना है सिनेमा नहीं, रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर होता है। आपकी सेना के प्रति टिप्पणी देश के राष्ट्रभक्तों को आहात करने वाली है। कभी -45, -40, -35 डिग्री तापमान में रह कर देखिए, तब आपको सेना का श्रम और बलिदान समझ में आएगा। इससे अनेकों राष्ट्र भक्तों के मन को पीड़ा हुई है।
होगी संवैधानिक कार्रवाई
आगे उन्होंने कहा कि, श्रद्धा मर्डर केस में उसके 35 टुकड़े हो गए तब एक शब्द नहीं निकला आपके जुबानं से.. ये आपके टुकड़े-टुकड़े वाली मानसिकता को प्रदर्शित कर रही है क्योंकि जैसा खाएंगी अन्न वैसा ही तो होगा मन। मेरे पास शिकायत आई है। मैं कानूनी विशेषज्ञों से राय ले रहा हूं उसके पश्चात संवैधानिक कार्रवाई की ओर बढ़ेंगे। सेना और सिनेमा, रील और रियल लाइफ में फर्क करना समझिए और सेना का सम्मान करना सीखें।
[dgv_vimeo_video id=”775235455″]
लोगों ने की FIR की मांग
दरअसल, अभिनेत्री ने ट्वीटर पर सेना से संबंधित एक बयान को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, “गलवान सेज हाय (गलवान याद करें)।” इसके बाद उन पर आरोप लगा कि वह गलवान घाटी वाली घटना की याद दिलाकर सेना की क्षमता पर सवाल उठा रही हैं। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर काफी ट्राल हुई। इतना ही नहीं उनके खिलाफ लोगों ने FIR की मांग उठाई है।

ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी
वहीं, मामले को गर्म होता देख ऋचा चड्ढा ने अपने इस बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट पर माफी मांगते हुए लिखा कि, “मेरा ये इरादा कभी नहीं हो सकता, फिर भी विवादों में घसीटे गए मेरे 3 शब्दों ने अगर किसी को दुख पहुंचाया हो, तो मैं माफी मांगती हूं और ये भी कहूंगी कि मेरे शब्दों ने अगर गैर इरादतन भी फौज के मेरे भाईयों के अंदर ये भावना पैदा की हो तो मुझे बहुत दुख होगा।”
@BediSaveena pic.twitter.com/EYHeS75AjS
— RichaChadha (@RichaChadha) November 24, 2022
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

