इंदौर लॉ कॉलेज मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सख्त, कहा ‘दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

mp home minister

Indore Law College : इंदौर लॉ कॉलेज मामले पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए इंदौर कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि इसकी जल्द से जल्द जांच की जाए। उन्होने इंदौर कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि डॉ.फरहत खान द्वारा लिखी गई पुस्तक की 24 घंटे में जांच कर कर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि ‘जिस देश में रहते हो जिस देश का खाते हो उस देश के खिलाफ लिखने का जहर कहां से लाते हैं।’ उन्होने दो टूक कहा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर कठोर कार्रवाई होगी। अब तक इंदौर लॉ कॉलेज के मामले में 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है और जांच के लिए 5 दिन का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि यह पुस्तक एक निजी प्रकाशन की बताई जा रही है। इसकी लेखिका डा. फरहत खान है और ‘सामूहिक हिंसा एवं दांडिक न्याय पद्धति’ नाम की इस पुस्तक में हिंदुओं, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। कुछ स्थानों पर हिंदुओं व हिंदूवाद से जुड़ी संस्थाओं पर आरोप लगाया गया है कि वो धर्म के आधार पर भड़काने का काम करते हैं। इस मामले के सामने आने के बाद बवाल मच गया है। इसीलिए सरकार ने कहा है कि धार्मिक कट्टरता फैलाने के मामले में छह शिक्षकों की भूमिका की जांच की जाएगी। साथ ही विवादित व आपत्तिजनक अंशों वाली पुस्तक की भी जांच होगी।

[dgv_vimeo_video id=”777562535″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews