पश्चिम बंगाल में गरजे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बोले- बताओ असली किसान कौन?

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दौरे पर चल रहे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह एवं जेल मंत्री और बंगाल के चुनाव प्रभारी डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) आज शनिवार को वर्धमान पूर्वी ग्रामीण अंचल क्षेत्रो में पहुंचे, जहां ग्रामीणों और किसानों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ उनका पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मिश्रा ने सवाल करते हुए कहा कि असली किसान (Farmers) कौन है ? लाल किले की प्राचीर का चीरहरण करने वाले या बंगाल जैसे राज्य में अपनी किस्मत बदलने का इंतज़ार करने वाले।

यह भी पढ़े… मुरैना कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई – 4 अधिकारियों को नोटिस, वेतन काटने के भी निर्देश

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कृषि क़ानून (Agricultural law) के आने के बाद से लगातार इसको रद्द करने की मांग चल रही है। इसको लेकर 2 महीने से दिल्ली (Delhi) को बंधक भी बनाया हुआ है, लेकिन आंदोलन (Farmers Protest) की मर्यादा और देश के संविधान (Constitution) को तार तार करने कि हिमाक़त ने आज देश को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि असली किसान है कौन? केंद्र की बीजेपी सरकार (BJP Government) अपनी पूरी समर्थता के साथ किसानों को कृषि कानून के फायदे बताने में लगी है। वही पार्टी द्वारा  पूरे देश मे जनजागरण अभियान चला रही है।

इसी दौरान हर साल मिलने वाले 6 हज़ार रुपये भी किसान के खाते में आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 73 लाख किसान को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बंगाल का किसान आज भी गरीबी, मुफ़लिसी में अपना जीवन यापन कर रहा है। कृषि की नीतियों को लेकर राज्य में कोई क्रांतिकारी परिवर्तन नहीं किए गए, जिसके चलते राज्य कृषि के क्षेत्र में कोई उन्नति नहीं कर पाया। वहीं जब से बीजेपी ने एक मुट्ठी चावल अभियान बंगाल में चलाया है तब से बंगाल के किसान के मन मे एक भाव जागा है। बीजेपी नेताओं के इस अभियान के तहत गांव में जाने पर उन्हें किसान बहुत सम्मान दे रहे हैं अभियान को किसान का बल मिल रहा है।

यह भी पढ़े… पंचायत चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, निर्देश जारी

मिश्रा ने किसानों व ग्रामीणों के घर घर जाकर अन्ना का संग्रह किया। मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी किसानों की सरकार अन्नदाता हमारा भगवान है। वह किसान के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं रहने देगें किसानों के एक-एक दाने का कर्ज भाजपा सरकार चुकायेगी। इस दौरान गृह मंत्री के साथ राष्ट्रीय सचिव एवं बंगाल सह प्रभारी अरविंद मेनन भी मौजूद रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews