गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान-जेल में बनेगा कोरोना वार्ड, कैदियों को मिलेगा सलाद

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान-जेल में बनेगा कोरोना वार्ड, कैदियों को मिलेगा सलाद

भोपाल।मध्यप्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home and Jail Minister Dr. Narottam Mishra) आज भोपाल सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण करने पहुँचे ।इस दौरान मंत्री डॉ मिश्रा ने खाने को चख कर देखा और निर्देश दिए कि कैदियों को खाने में सलाद भी दिया जाए। कोरोना संक्रमण काल में इससे इम्यून सिस्टम को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

मीडिया से चर्चा में मिश्रा ने कहा कि कोरोना वार्ड भी हम जेल में बनाएंगे। प्रदेश भर के जेलों में अब कैदियों को खाने के साथ दिया जाएगा सलाद।अब कैदियों से उनके परिजन वीडियो कॉल से कर सकेंगे मुलाक़ात।महिला कैदी के लिए बिंदी चूड़ी भेजी जा सकेंगी।कोरोना के चलते पैरोल पर रिहा क़ैदियों की 60 दिन पैरोल बढ़ाई गई।

मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में पैरोल पर रिहा किए गए कैदियों का पैरोल पीरियड 60 दिन और बढ़ाने के लिए उच्च प्राधिकार समिति से अनुरोध किया जाएगा। इससे जेलों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में शासन को मदद मिलेगी।31 जुलाई को कैदियों का पैरोल पीरियड समाप्त होने जा रहा है।जेलों में कोरोना वार्ड बनाए जाने पर विचार किया जाएगा प्रदेश की भोपाल ग्वालियर इंदौर उज्जैन जबलपुर और सागर की जेलों में बनेंगे कोरोना वार्ड।चिकित्सकों के समुचित इंतजाम किए जाएंगे।कोरोना का मन को दृष्टिगत रखते हुए पर भी विचार किया जाएगा कि कैदियों के परिजनों को मिलने के लिए अभी जो टेलिफोनिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है उसको बढ़ाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से परिजनों से चर्चा कराई जाएगी।

मंत्री डॉ मिश्रा ने जेल में अति संवेदनशील सेल माने जाने वाली अंडा सेल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि कैदियों को और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध भी यह जाएंगे।मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि महिला कैदियों के लिए चूड़ी और बिंदी की व्यवस्था भी कराई जाएगी।निरीक्षण के दौरान जेल महानिदेशक  संजय चौधरी और केंद्रीय जेल अधीक्षक  दिनेश नरगावे भी मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews