राजगढ़ कलेक्टर के थप्पड़ कांड पर बोले गृहमंत्री-‘पूरे मामले में होगी कार्यवाही’

राजगढ़ कलेक्टर के थप्पड़ कांड पर बोले गृहमंत्री-‘पूरे मामले में होगी कार्यवाही’

भोपाल।
राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा एएसआई को थप्पड़ मारने के मामले में गृह मंत्री बाला बच्चन का बड़ा बयान सामने आया है। गृहमंत्री का कहना है कि ASI को थप्पड़ मारने के मामले की हमे रिपोर्ट मिल गई है।इस पूरे मामले में कार्यवाही की जाएगी ।सीएम के संज्ञान में भी मामला है। मामले में FIR दर्ज होने के सवाल पर कहा कि कानून अपना काम करेगा।सर्वविदित है, थप्पड़ मारा है। जो भी कार्यवाही बनती है वह होगी ।वही DGP की चिट्ठी पर गृह मंत्री ने कहा पुलिस को थप्पड़ पड़ा है, तो पुलिस अपना काम कर रही है।

दरअसल, बीते दिनों एएसआई नरेश शर्मा की ड्यूटी बीजेपी द्वारा सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली में लगाई गई थी। विभाग से जारी आदेश के अनुसार नरेश शर्मा ब्यावरा में वैष्णो देवी मंदिर के सामने गाड़ी में बैठकर रैली की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां लगभग 1.30 बजे कलेक्टर निधि निवेदिता वहां पहुंची और रैली को लेकर पूछताछ करने लगी। फिर अचानक निधि निवेदिता, नरेश शर्मा पर तमक पड़ी और एक तमाचा रसीद कर दिया।इसकी शिकायत एएसआई ने 19 जनवरी को डीजीपी से की थी।जांच में शिकायत सही पाई गई।इसके बाद यह जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी गई थी।डीजीपी वीके सिंह ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। डीजीपी ने लिखा है कि कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।इस पर गृहमंत्री ने जांच का आश्वसन दिया है।

लॉ एंड आर्डर के दौरान मारा गया था थप्पड़
राजगढ़ कलेक्टर के थप्पड़ कांड को लेकर डीजीपी द्वारा गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखे जाने पर PHQ प्रवक्ता आशुतोष प्रताप सिंह का बयान सामने आया है। आशुतोष का कहना है कि19 जनवरी को ASI को थप्पड़ मारने की SP से शिकायत की गई थी।ASI की शिकायत पर कराई मामले की जांच की गई।जांच के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर कार्रवाई के लिये पत्र लिखा गया है। गृह विभाग को पत्र लिखकर कलेक्टर राजगढ़ निधि निवेदिता पर कार्रवाई करने को कहा है।उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर के दौरान ASI को थप्पड़ मारा गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews