MP में हाथरस जैसी अमानवीयता , गृहमंत्री बोले- CM से करुंगा चर्चा, फिर हो मामले की जांच

narottam misdhra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) के हाथरस (Hathras) में हुए दुष्कर्म कांड में पुलिस और प्रशासन (Police and Administration) की अमानवीयता को अभी लोग भूले भी नही थे कि अब मध्यप्रदेश (MP) में ऐसी घटना को दोहराया गया है।यहां भोपाल (Bhopal) में प्यारे मियां (Pyare Miyaan) यौन शोषण केस (Sexual abuse case) की शिकार नाबालिग की मौत के बाद पुलिस शव सीधा श्मशान ले गई और फिर परिवार वालों को सूचना दी और  भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है, सीबीआई (CBI) जांच की मांग उठ रही है, इसी बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े… MP Politics : लक्ष्मण सिंह का BJP को समर्थन!, कांग्रेस में हड़कंप

आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि डीआईजी (DIG) लगातार परिवार के संपर्क में थे।इसके बाद भी मामला मीडिया के द्वारा संज्ञान में लाया गया है, इसलिए मैं सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से एक बार पुनः निवेदन करूंगा कि पूरे मामले की जांच फिर से की जाए।

वही राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर नरोत्तम ने कहा कि जगजाहिर है कि कांग्रेस वंशवाद पर चलने वाली पार्टी है। राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा में कुछ भी अचंभा नहीं है। वहां सोनिया जी के बाद राहुल गांधी नहीं तो और कौन आएगा? आगे कहा कि कांग्रेस को राजभवन नहीं राहुल गांधी और कमलनाथ जी का घेराव करना चाहिए, जिन्होंने प्रदेश में किसानों से कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। दरअसल राजभवन का घेराव #KisanAndolan के नाम पर कांग्रेस में एकजुटता बनाए रखने का प्रयास है।

MP Board: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की नई उपलब्धि, निजी स्कूलों को छोड़ा पीछे

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews