पंचायत चुनाव को लेकर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, 13 नए पॉजिटिव के बाद एक्टिव केस 90 पार

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update Today) की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। 20 नवंबर को 11 और 21 नवंबर को 17 नए केस मिलने के बाद आज 22 नवंबर 2021 को फिर 13 नए पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 90 पार हो गई है। वही पॉजिटिविटी दर में भी 0.03 प्रतिशत हो गई है।वही प्रदेश में पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021) को लेकर अध्यादेश जारी कर दिया गया है।यह जानकारी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है।

यह भी पढ़े.. 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, शिवराज सरकार जल्द बढ़ा सकती है 5% महंगाई राहत

आज मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13 नए केस मिले हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 91 है।कोरोना संक्रमण की दर 0.03 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि कोरोना के दोनों डोज अवश्य लगवाएं।

पंचायत चुनाव को लेकर अध्यादेश जारी

पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल और इंदौर विकास से लेकर कानून व्यवस्था में नए आयाम छू रहे हैं। कानून व्यवस्था में और मजबूती लाने के लिए इन महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली (police commissioner system) लागू करने का फैसला किया गया है।वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर अध्यादेश जारी कर दिया है।निकट भवि‌ष्य में पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के चुनाव पुराने वार्ड के आधार पर ही होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews