गृहमंत्री का बयान, एक हफ्ते में देशभर से मजदूरों की वापसी के लिये रवाना होंगी ट्रेनें

narottam mishra

भोपाल

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर हमारी ट्रेनें (trains) देश के अलग अलग हिस्सों से मजदूरों (labours) को वापस लाने के लिये निकलेंगी। अब तक हम 70 हजार मजदूरों को प्रदेश में वापस ला चुके हैं। पंजाब, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश ने कहा है कि हमारे मजदूरों का किराया वो देंगे, और हमारे सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj) ने कहा है कि उनके मजदूरों का किराया हम देंगे।

बाहर से आने वाले यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के पनवेल से रीवा के लिये ट्रेन रवाना होगी। एक ट्रेन हैदराबाद से कटनी के लिए रवाना होगी, दिल्ली से भी एक दो दिन में एक ट्रेन रवाना होगी और एक दो दिन में एक ट्रेन कालीकट केरल से भोपाल के लिए रवाना होगी। हरियाणा के रेवाडी से सागर एक ट्रेन आयेगी।

इसी के साथ उन्होने कहा कि अब तक 3 लाख ई-पास (e-pass) के लिए आवेदन अभी तक आ चुके है और तीन दिन में ये पास जारी हो जाएंगे। वहीं गेहूं खरीद पर उन्होने कहा कि अब तक 8 लाख किसानों (farmers) से अभी तक गेहूं खरीद हुई है और 175 करोड़ रु किसानो के खाते मे गेंहू खरीदी के भेजे जा चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews