कैसे महज़ 15 घंटे में नागिन ने लिया नाग की मौत का बदला !

कैसे महज़ 15 घंटे में नागिन ने लिया नाग की मौत का बदला !

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। अकसर सुना है या फिर फिल्मों में देखा है कि नाग नागिन के जोड़े में से किसी एक को भी अगर मार दिया जाए तो दूसरा बदला जरूर लेता है, सीहोर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए और फिल्मों में देखी कहानियों पर सहज ही भरोसा हो जाए। सीहोर में एक व्यक्ति ने घर में जवारे में घुसे नाग को पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसे उठाकर घर के बाहर दूर फेंक दिया। नाग को मारने के बाद वो शख्स इस घटना को भी भूल गया और अपने काम में लग गया लेकिन घटना के ठीक 15 घंटे बाद एक नागिन ने उसके 12 साल के बेटे को डस लिया, नागिन ने बच्चे को इस कदर डसा कि अस्पताल ले जाने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… चैत्र नवरात्र का आठवां दिन- माँ महागौरी की आराधना कर रहे भक्त

इलाके में जिस किसी ने भी यह सुना कुछ देर तक के लिए न कुछ बोने और ना सुनने की स्थिति में आ गया, मामला बुदनी तहसील के जोशीपुर गांव का है। पेशे से मजदूर किशोरी लाल के घर नवरात्रि का पूजन अर्चन चल रहा था, परिवार ने घर में पूजन के दौरान जवारे भी रखे थे, इसी बीच गर्मी से बचते हुए नाग इन जवारों की छावं में जाकर बैठ गया, जैसे ही परिवार के मुखिया किशोरी की नजर इस नाग पर पड़ी फौरन उसने न आव देखा न ताव और नाग को वही डंडे से पीट पीटकर मार डाला और फिर मरें हुए नाग को ले जाकर घर से कुछ दूरी जंगल में फेंक दिया, यह घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है। सांप को मारने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली कि समय रहते नाग को देख लिया और किसी की जान जाने से बच गई लेकिन परिवार उस आने वाली मुसीबत से अंजान था। घटना के ठीक 15 घंटे बाद जब पूरा परिवार सो रहा था तो रात 2 बजे एक नागिन ने घर में सो रहे उसके बेटे रोहित को डस लिया।

यह भी पढ़ें… Gold Silver Rate : सोना चांदी में जारी है उछाल, जान ले बाजार का ताजा हाल

जैसे नागिन ने रोहित को काटा, तेज दर्द के साथ रोहित उठा और जोर जोर से रोने लगा, तभी रोहित के रोने-चींखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जैसे ही परिजनों ने कमरे में नागिन को देखा उनके होश उड़ गए, परिजन फौरन मामला गंभीर देखकर चिकित्सकों ने रोहित को भोपाल हमीदिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन रोहित को बजाए भोपाल ले जाने के झाड़-फूँक के लिए बाबा के पास लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 5 बजे रोहित की मौत हो गई। हालांकि वही जब परिजन रोहित को लेकर अस्पताल दौड़े तब पड़ोसियों ने नागिन को भी मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल घटना के बाद से पूरे गावं में शोक की लहर फैल गई, जिसने भी इस घटना को सुना कहता हुआ नजर आया कि क्या वाकई में यह सच है कि नाग-नागिन के जोड़े में किसी एक मारना इतना जानलेवा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews