इंसान की क्रूरता: मस्ती में चूर लड़के ने कुत्ते को उठाकर तालाब में फेंका, कार्रवाई की मांग

इंसान की क्रूरता: मस्ती में चूर लड़के ने कुत्ते को उठाकर तालाब में फेंका, कार्रवाई की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जुबानदार इंसान अब बेजुबान जानवरों से भी बदतर होता जा रहा है।  इसका जीता जागता उदाहरण भोपाल के बड़े तालाब (Bhopal lake) पर देखने को मिल रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपने इजॉय मेंट के लिए एक कुत्ते को तालाब में फेंक दिया और इतना ही नहीं शख्स की बेशर्मी देखिए कि उसने इस पूरे वाक्य की वीडियो भी शूट कराई है। युवक का नाम सलमान बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुत्ता शांति से उस शख्स के पास खड़ा है और उस युवक ने कुत्ते को उठा कर तालाब में फेंक दिया। इस वीडियों के सामने आने के बाद पशुओं पर काम करने वाले कई संगठनों ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लावानिया से कार्रवाई की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग युवक की क्रूरता अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews