परिवारवाद पर BJP का प्रहार, PM Modi की मंशा के मुताबिक राजनीति में अब प्रोफेशनल्स की एंट्री, सीएम डॉ मोहन यादव व वीडी शर्मा ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा हमारे ऊर्जावान युवा, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रोफेशनल्स के राजनीति में आने से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों की सिद्धि को नव गति मिलेगी।
I am BJP Future Force CM Dr Mohan Yadav

I am BJP Future Force : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से आह्वान किया था वे चाहते हैं एक लाख युवा राजनीति में आयें, उन्होंने कहा था वे चाहते हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले ऐसे लोग जो प्रोफेशनल हों या किसी अन्य क्षेत्र में हो जिनके परिवार का राजनीति से कभी वास्ता नहीं रहा हो वे राजनीति में आयें और देश को आगे बढ़ाएं, मध्य प्रदेश ने पीएम की मंशा के मुताबिक इस काम को आगे बढ़ाया है और प्रदेश में  “आई एम बीजेपी फ़्यूचर फोर्स” का गठन करने जा रही है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में आज “आई एम बीजेपी फ़्यूचर फोर्स” के दो दिवसीय बूट कैंप का शुभारंभ हुआ, इसके उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकरी दी।

“आई एम बीजेपी फ़्यूचर फोर्स” बूट कैंप 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार ही हमने मध्य प्रदेश में ऐसे युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया था जिनके परिवारों का राजनीति से कभी कोई सम्बन्ध नहीं रहा हो, सदस्यता अभियान में करीब 3 हजार लोग हमने जोड़े और उनमें से 125 प्रोफेशनल्स आज पार्टी कार्यालय में आये हैं, उनके लिए दो दिवसीय बूट कैम्प का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया है।

PM Modi की सोच है राजनीति से परिवारवाद को खत्म करना   

वीडी शर्मा ने कहा इन प्रोफेशनल्स को दो दिनों में पार्टी की रीती नीति से परिचित कराया जायेगा, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और संवाद होगा, विधानसभा का भ्रमण कराया जायेगा और फिर लोकसभा में ले जाकर लोकसभा अध्यक्ष से भी भेंट कराई जाएगी, उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि राजनीति को परिवारवाद से दूर करना है और ये कार्यक्रम उसी दिशा में एक कदम है।

समाज, पार्टी और सरकार को मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारा परिवार बढ़ रहा है और इसमें अब अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं , उन्होंने कहा कि अलग अलग प्रोफेशन के लोग यदि राजनीति में आएंगे तो उसका लाभ समाज को और सरकार को मिलेगा, मुझे भरोसा है कि पार्टी से जुड़ने वाले प्रोफेशनल्स के अनुभवों का लाभ हमें जरुर मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1070563999″]

[dgv_vimeo_video id=”1070564086″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews