सीएम की दो टूक, बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वालों को छोडूंगा नहीं

सीएम की दो टूक, बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वालों को छोडूंगा नहीं

भोपाल| प्रदेश में कानून व्यवस्था (Law and Order) की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं| उन्होंने कहा कि बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वाले पूरी मानवता के दुश्मन है, मैं उन्हें छोडूंगा नहीं। अपराधों में संलग्न सफेदपोशो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। भोपाल में नाबालिग बेटियों के साथ अपराध करने वाला जघन्य अपराधी है, जहां कहीं भी हो उसे ढूंढ कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रदेश में अभियान चलाकर आदतन अपराधियों, माफियाओं, अतिक्रमणकारियों, अवैध शराब का कारोबार करने वालों और चिटफंड धोखेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई करें।

आरोपी प्यारे मियां का शासकीय आवास एवं अधिमान्यता निरस्त करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि भोपाल में बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपी प्यारे मियां को आवंटित शासकीय आवास एवं उसको पत्रकार के रूप में दी गई अधिमान्यता तुरंत निरस्त की जाए।

कोरोना में अच्छे कार्य के पुलिस की सराहना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरना के दौरान अच्छा कार्य करने के लिए प्रदेश पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में जिस तरह हमारे पुलिस बल ने रात-दिन एक कर जनता सेवा की है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के मौके पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

कैंप लगाकर करें कार्रवाई
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने निर्देश दिए कि ऐसे व्यक्ति जो चिटफंड चलाकर जनता के साथ धोखाधड़ी करते हैं उनके विरुद्ध कैंप लगाकर सार्वजनिक रूप से कारवाई की जाए, जिससे ऐसा कार्य करने वालों के मन में डर बैठे। किसी को भी जनता के साथ धोखाधड़ी नहीं करने दी जाएगी।

हर एंगल से करें कार्रवाई
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने निर्देश दिए कि प्रदेश में आदतन अपराधियों, माफियाओं, सफेदपोश व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उनके विरुद्ध हर एंगल से कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति किसी भी प्रकार का अवैध लाभ लेने में नहीं चूकते।

अपराधियों के विरूद्ध चलेगा अभियान
पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews