मध्यप्रदेश में IAS अफसर कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में IAS अफसर कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी को कोरोना की जांच पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ये अधिकारी जिला चिकित्सालय के पास में बनी बिल्डिंग में बैठा करते थे और इस पूरी बिल्डिंग में लगभग 225 लोग काम किया करते थे। यह अधिकारी बेहद ईमानदार छवि के माने जाते हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के बाद लगातार 18 घंटे काम कर रहे थे।

दो-तीन दिन पहले इन्हें बुखार आया और कोरोना के लक्षण हुए जिस पर इनकी जांच कराई गई और फिर बताया गया कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित हैं । फिलहाल इन्हें आइसोलेशन में एक निजी चिकित्सालय में ले जाया जा रहा है । लेकिन यह खबर सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग के अंदर भी खलबली मच गई है क्योंकि यह अधिकारी लगातार कई लोगों के संपर्क में रहे हैं। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो अब उन सभी लोगों की जांच कराई जाएगी जिनमें अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे जो इन आईएएस अधिकारी के सतत संपर्क में रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews