IAS नियाज़ खान फिर सुर्खियों में, इस बार बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद को लेकर कही यह बड़ी बात

IAS नियाज़ खान फिर सुर्खियों में, इस बार बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद को लेकर कही यह बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने बयानों और ट्वीट से चर्चा में रहने वाले मप्र के मुस्लिम आईएएस नियाज़ खान(IAS Niaz Khan) फिर एक बार सुर्खियों में है, सूत्रों के हवाले से खबर है कि आईएएस नियाज़ खान ने इस बार विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल को लेकर बड़ी बात की है।

IAS नियाज़ खान ने तारीफ करते हुए भारत में बजरंग दल को नैतिक पुलिस का दर्जा देने की सलाह दी है। उनका मानना है कि बजरंग दल ही है जो देश में जानवरों पर होने वाली हिंसा और भारतीय संस्कृति व सरोकारों की रक्षा कर सकता है। जिस तरह ईरान में इस्लामिक संस्कारों की रक्षा के लिए नैतिक पुलिस का प्रावधान है, वैसा ही भारत में होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – शिवराज कैबिनेट के 6 बड़े फैसले: महाकाल परिसर का नाम होगा ‘महाकाल लोक’, इस योजना में संशोधन, 36 नए पद समेत इन प्रस्तावों को मंजूरी

हालांकि आईएएस नियाज़ खान ने अभी तक यह बात अपने किसी बयान में नही कही है लेकिन सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है उनकी आने वाली नई पुस्तक “द ग्रेट ब्राह्मण” के जरिए भारत सरकार को यह सलाह दी गई है। अब नियाज खान के बारे में जान लीजिए। वे PWD विभाग के उप सचिव हैं। उनके सात उपन्यास आ चुके हैं।

 ये भी पढ़ें – बदलने जा रहे हैं गाड़ी के टायर से जुड़े नियम, अब इस डिजाइन के टायर का होगा इस्तेमाल

उनकी सबसे चर्चित पुस्तक “द ग्रेट ब्राह्मण” (IAS Niaz Khan’s book “The Great Brahmin”) अगले वर्ष जनवरी में आने की उम्मीद है। खबर आ रही है कि इस पुस्तक के लिए नियाज़ खान ने सनातन धर्म की अनेक पुस्तकों का गहराई से अध्ययन किया है वहीं उनकी यह किताब बाजार में आने से पहले ही चर्चा में है।

ये भी पढ़ें – MP शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 11 शिक्षक निलंबित, 92 को कारण बताओ नोटिस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews